मुखिया से रंगदारी मांगने में तीन हिरासत में
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Dec 2017 2:20 AM
काको : मोबाइल फोन पर धमकी देकर रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है. जानकारी के अनुसार अमथुआ पंचायत की मुखिया प्रमिला देवी से करीब तीन माह पूर्व फोन पर एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी थी. रंगदारी नहीं देने पर गंभीर अंजाम भुगतने धमकी भी दी […]
काको : मोबाइल फोन पर धमकी देकर रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है. जानकारी के अनुसार अमथुआ पंचायत की मुखिया प्रमिला देवी से करीब तीन माह पूर्व फोन पर एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी थी. रंगदारी नहीं देने पर गंभीर अंजाम भुगतने धमकी भी दी गयी थी. मुखिया ने इसकी सूचना थाने को दी थी. मामला दर्ज कर काको थाने की पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर अपराधियों को पकड़ने के लिए उस नंबर को सर्विलांस पर ले रखा था,
जिससे रंगदारी की मांग की गयी थी. दो दिनों पूर्व भी उक्त मुखिया से उनके फोन पर फिर से रंगदारी मांगी गयी थी. पुलिस मंगलवार को छापेमारी कर तीन लोगों को हिरासत में लिया है. हालांकि थानाध्यक्ष ने फिलहाल इस संबंध में कुछ भी बताने से इन्कार किया है. वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हिरासत में लिए गये लोगों में से एक सिकरिया गांव का निवासी है. यह भी बताया जाता है कि मुखिया के अलावा जहानाबाद शहर के एक रेस्टोरेंट संचालक से भी रंगदारी मांगने के मामले में उसकी संलिप्तता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










