नाली विवाद को लेकर मामा व भांजे में मारपीट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Dec 2017 2:14 AM
मसौढ़ी : कादिरगंज थाना के गिरपरता बिगहा गांव में सोमवार को नाली का पानी गिराने को लेकर हुए विवाद में मामा व भांजा के बीच जमकर मारपीट हो गयी .इसमें एक महिला समेत आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये .इस संबंध में दोनों पक्ष की ओर से मामला दर्ज कराया गया है .जानकारी के अनुसार […]
मसौढ़ी : कादिरगंज थाना के गिरपरता बिगहा गांव में सोमवार को नाली का पानी गिराने को लेकर हुए विवाद में मामा व भांजा के बीच जमकर मारपीट हो गयी .इसमें एक महिला समेत आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये .इस संबंध में दोनों पक्ष की ओर से मामला दर्ज कराया गया है .जानकारी के अनुसार अरुण कुमार पूरे परिवार के साथ गिरपरता बिगहा में मकान बना रहता है .
सोमवार को नाली का पानी गिराने को लेकर मामा दिनेश व मनोज अपने आधा दर्जन समर्थकों के साथ अरुण की अनुपस्थिति में उसके घर पर चढ़ अरुण की पत्नी पुनिता देवी को मारपीट कर जख्मी कर दिया .इस दौरान पुनिता को बचाने आयी उसकी पुत्री अंजलि व पुत्र विकास समेत ससुर रामस्वरूप प्रसाद को पीट जख्मी कर दिया .इधर, मनोज ने भी अपने भांजे अरुण समेत अन्य के खिलाफ पिस्तौल के बट से मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाया है . पुलिस मामले की छानबीन कर रही है .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










