शराब के िखलाफ चला अिभयान, कई िगरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Dec 2017 6:14 AM
विज्ञापन
कार्रवाई . सोमवार की अहले सुबह हुई छापेमारी, वभना से 50 लीटर देसी शराब जब्त, कई भट्टियां हुई ध्वस्त एएसपी, एसडीपीओ के नेतृत्व में हुई कार्रवाई जहानाबाद : शराब के अवैध कारोबार के लिए बदनाम वभना में सोमवार की अहले सुबह गांव की तलाशी ली गयी. पुलिस को लगातार सूचनाएं मिल रही थी कि अब […]
विज्ञापन
कार्रवाई . सोमवार की अहले सुबह हुई छापेमारी, वभना से 50 लीटर देसी शराब जब्त, कई भट्टियां हुई ध्वस्त
एएसपी, एसडीपीओ के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
जहानाबाद : शराब के अवैध कारोबार के लिए बदनाम वभना में सोमवार की अहले सुबह गांव की तलाशी ली गयी. पुलिस को लगातार सूचनाएं मिल रही थी कि अब भी उस गांव में अवैध देसी शराब को चुलाने का कारोबार बेधड़क चालू है. मिट्टी के घरों के अंदर जमीन खोदकर सुरंग नुमा भट्टियों में देर रात तक देसी शराब बनाने का काम बदस्तूर जारी था. एसपी मनीष के निर्देश पर एसएसपी अभियान अनिल कुमार सिंह, एसडीपीओ प्रभात भूषण श्रीवास्तव एवं नगर थानाध्यक्ष एसके शाही समेत एसएसबी के जवानों द्वारा करीब तीन घंटे तक जमकर तलाशी और छापेमारी अभियान जारी रहा, जिसमें कई घरों में बनायी गयी अवैध भट्टियों को पुलिस ने विनष्ट किया.
वहीं शराब बनाने के लिए लाये गये जावा महुआ को भी बर्बाद किया. करीब 50 लीटर देसी शराब भी तलाशी के क्रम में पकड़ी गयी. साथ ही अवैध कारोबार में जुटे पांच लोगों को पकड़ा गया है. एसडीपीओ ने बताया कि वभना के कई घरों में शराब के कारोबार का जाल फैला था. पुलिस सूचनाएं संग्रहित कर रही थी. पुख्ता सूचना के बाद ही कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है. मौके से पांच लोग पकड़े गये वहीं कई लोगों की तहकीकात भी पुलिस द्वारा की जा रही है जो इस कारोबार से जुड़े थे.
पुलिस को देखते ही कुछ लोग पिछवाड़े के रास्ते बीबी-बच्चों के साथ भाग निकले. छोटे-छोटे बच्चों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने वाले ऐसे कारोबारियों को पुलिस द्वारा जागरूक करने का भी प्रयास किया जायेगा. कुछ लोग अब भी शराब के धंधे को रोजी-रोटी से जोड़कर परिवार को नरक में धकेल रहे हैं. देर-सवेर पुलिस वैसे हर कारोबारियों को दबोच कर सलाखों के पीछे जब भेजेगी तो उसके परिवार और बाल-बच्चों को निहारने वाला कोई नहीं होगा. इसके बाद भी लोग अब तक सबक नहीं ले रहे.
जो समाज और सरकार दोनों के लिए चिंता का विषय है.
पकड़ाया शराब का धंधेबाज :जहानाबाद. शराब तस्करों पर पुलिस लगातार लगाम लगाने में जुटी है फिर भी इन मनोबल टूटने का नाम नहीं ले रहा है. हर रोज शहर के अलग-अलग इलाकों से शराब तस्करों को दबोचने का सिलसिला जारी है. पुलिस ने इसी कड़ी में एक और उपलब्धि हासिल करते हुए शकुराबाद थाना क्षेत्र के पंडौल निवासी आनंद कुमार को 23 बोतल (375 एमएल) शराब की बोतलों के साथ रविवार की देर रात धर दबोचा. पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि उक्त शराब की खेप दूसरे जगहों पर धंधेबाज द्वारा डिलेवरी के लिए ले जाया जा रहा था. उक्त युवक बैग में बोतलों को लेकर पैदल जा रहा था तभी पुलिस ने शक जाहिर करते हुए उक्त युवक को रोककर उसके बैग की तलाशी लेनी चाही. पुलिस को देखकर उक्त युवक भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन पुलिस ने उसे मौके से दबोचने में कामयाब रही.
नौ लीटर शराब के साथ दो धराये : काको. डीएम आलोक रंजन घोष एवं एसपी मनीष के निर्देश पर शराब कारोबारियों के विरुद्ध चलाये गये विशेष अभियान में काको थाने की पुलिस ने हाजीपुर महादलित टोला में छापेमारी कर नौ लीटर शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष ज्योति कुमार वसु ने बताया कि कल्लू मांझी तथा सुनील साव को नौ लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है.
अर्द्धनिर्मित शराब की गयी विनष्ट :रतनी. एसपी मनीष के निर्देश पर शकुराबाद थाने की पुलिस ने सोमवार को उचिता गांव में अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया. इस संबंध में थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि दर्जनों अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान पुलिस ने दर्जनों लीटर अर्द्धनिर्मित अवैध शराब को विनष्ट किया. पुलिस को दूर से देख शराब संचालक भागने में सफल हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










