घोसी के युवक की मसौढ़ी में सड़क हादसे में मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Nov 2017 4:28 AM

विज्ञापन

जहानाबाद/मसौढ़ी : धनरूआ थाने के पभेड़ी मोड़ के पास बुधवार की सुबह अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. युवक की पहचान जहानाबाद के घोसी थाने के गंधार निवासी राजीव नयन के 20 वर्षीय पुत्र प्रेम सुंदरम के रूप में हुई. धनरूआ पुलिस मौके पर नहीं पहुंची. […]

विज्ञापन

जहानाबाद/मसौढ़ी : धनरूआ थाने के पभेड़ी मोड़ के पास बुधवार की सुबह अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. युवक की पहचान जहानाबाद के घोसी थाने के गंधार निवासी राजीव नयन के 20 वर्षीय पुत्र प्रेम सुंदरम के रूप में हुई. धनरूआ पुलिस मौके पर नहीं पहुंची. इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गये और पटना-गया मार्ग को जाम कर हंगामा करने लगे. बाद में मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय कुछ ग्रामीणों की पहल के बाद लोगों को समझा कर करीब नौ बजे सुबह जाम समाप्त कराया गया. इस संबंध में मृतक के चचेरे भाई नीरज कुमार के बयान पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया. जानकारी के अनुसार ईंट भट्टे का व्यवसाय करने वाला प्रेम सुंदरम बुधवार को व्यवसाय संबंधी कार्य से घर से बुधवार की सुबह बाइक से पटना जा रहा था .इसी बीच पटना की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में धक्का मार दिया. हादसे में बाइक पर सवार प्रेम सुंदरम की मौके पर ही मौत हो गयी . हादसे में उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी है. इधर घटनास्थल से महज दो किलोमीटर पर स्थित धनरूआ थाना की पुलिस सूचना देने के बाद भी एक घंटा तक नहीं पहुंची. इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गये और सड़क जाम कर दी .

इधर, थानाध्यक्ष ने सड़क जाम की घटना से इन्कार किया है .उनका कहना था कि देखनेवालों की भीड़ इकट्ठी हो जाने से परिचालन कुछ देर के लिए बाधित हुआ था.
पुलिस के लेट से पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा
आक्रोशित लोगों ने पटना-गया मार्ग को जाम किया
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन