नोटबंदी पर गरमायी सियासत, आमने-सामने दल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Nov 2017 7:29 AM

विज्ञापन

राजद-कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, शहर में निकाला आक्रोश मार्च जहानाबाद : नोटबंदी के एक साल पूरे होने पर विरोधी दलों ने बुधवार को शहर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर प्रदर्शन निकाला और इसके माध्यम से नोटबंदी का विरोध किया. वहीं भाजपा ने नोटबंदी को देशहित में बताते हुए आज के दिन को कालाधन मुक्ति […]

विज्ञापन
राजद-कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, शहर में निकाला आक्रोश मार्च
जहानाबाद : नोटबंदी के एक साल पूरे होने पर विरोधी दलों ने बुधवार को शहर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर प्रदर्शन निकाला और इसके माध्यम से नोटबंदी का विरोध किया. वहीं भाजपा ने नोटबंदी को देशहित में बताते हुए आज के दिन को कालाधन मुक्ति दिवस के रूप में मनाया.
नोटबंदी एवं जीएसटी के विरोध में राजद जिला इकाई के तत्वावधान में शहर में काला दिवस मनाते हुए आक्रोश रैली निकाली गयी. अस्पताल मोड़ के समीप से शुरू रैली में शामिल लोग केंद्र सरकार के विरोध में नारे लगा रहे थे. निचली रोड होते हुए राजद कार्यकर्ता काको मोड़ तक पहुंचे और पुन: एनएच 83 से होते अस्पताल मोड़ पर आकर सभा की.
आक्रोश रैली में शामिल लोगों ने कहा, नोटबंदी एक बहना है पूंजीपतियों को बचाना, नोटबंदी क्या लाया है हाहाकार मचाया है स्लोगन लिखी तक्तियां लिये हुए हैं. पार्टी के जिलाध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन राही की अध्यक्षता में आयोजित सभा में नेताओं ने कहा कि नोटबंदी के एक वर्ष बीत गये, लेकिन न तो कालाधन वापस आया और न ही जाली नोट पकड़े गये. नोटबंदी पूरी तरह विफल साबित हुई. इससे कई गरीबों की जान चली गयी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सारे वायदे झूठे साबित हुए. यह भी कहा कि मोदी सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए सांप्रदायिक उन्माद फैलाने में लगी है.
जीएसटी लागू कर प्रधानमंत्री ने देश की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया. सभा को विधायक सूबेदार दास, मुनीलाल यादव एवं सच्चिदानंद यादव के अलावा श्याम नारायण यादव, संजय लाल, सुदय यादव, प्रवक्ता शशिरंजन, धर्मपाल सिंह यादव, परमहंस राय, विनोद कुमार, बैकुंठ यादव, वकील यादव, नित्या कुमार, प्रभावती देवी, शाहिन तारिक, गजेंद्र कुमार, नागेंद्र मेहता, शैलेश कुमार, अलाउद्दीन राइन, डॉ अजय कुमार, फिरोज कुमार शामिल थे.
नोटबंदी के विरोध में कांग्रेस ने मनाया काला दिवस : नोटबंदी के एक वर्ष पूरा होने के विरोध में कांग्रेस द्वारा आहूत देशव्यापी काला दिवस मनाया गया. पार्टी के पर्यवेक्षक मदन मोहन एवं पार्टी के जिलाध्यक्ष हरिनारायण द्विवेदी के नेतृत्व में पार्टी के जिलाध्यक्ष हरिनारायण द्विवेदी के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से एक विशाल प्रदर्शन निकाला, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए समाहरणालय पहुंचा.
कर जोरदार प्रदर्शन किया.
सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि नोटबंदी एक संगठित और सरकारी लूट है. नोटबंदी के कारण कई लोगों ने एटीएम और बैंक के चक्कर में अपनी जान दे दी. नोटबंदी के कारण देश में आर्थिक विकास रुक गया. उद्योगधंधे बंद हो गये तथा बड़े पैमाने पर रोजगार समाप्त हो गया.
कांग्रेस ने नोटबंदी के दौरान जो अपनी जान दे दी, उनकी श्रद्धांजलि मनाने के क्रम में शाम में कैंडल मार्च निकाल कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. वहीं, लोकसभा युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सैयद कामरान हुसैन, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने काला दिवस मनाया. कार्यकर्ताओं ने सैयद कामरान हुसैन एवं प्रदेशमहासचिव मृणाल अनामय के नेतृत्व में जुलूस निकाला, जो शहर के मुख्य मार्ग होते हुए समाहरणालय पहुंच कर सभा में तब्दील हो गयी.
सभा को प्रवक्ता प्रो भूषण कुमार सिंह, प्रो खलील अंसारी, अवध पासवान, वसीमुलहम रूस्तम, रामजी प्रसाद, कन्हाई शर्मा, नवीन शर्मा, अजय कुमार, सुरेंद्र शर्मा, राकेश शर्मा, गौरी शंकर यादव, जयशंकर कुमार, मो इस्तीचक आजम ने संबोधित किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन