दुखद: चार दिन पहले गया था खेत में खाना पहुंचाने, लापता युवक की मिली लाश

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद: काको थाने के भेलावर ओपी अंतर्गत भरथुआ गांव के बधार में शुक्रवार को गांव के ही 23 वर्षीय युवक संतोष कुमार की लाश मिली. वह चार दिनों से लापता था. इस संबंध में परिजनों द्वारा सनहा भी दर्ज कराया गया था. युवक की लाश मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया व सूचना पर […]

विज्ञापन
जहानाबाद: काको थाने के भेलावर ओपी अंतर्गत भरथुआ गांव के बधार में शुक्रवार को गांव के ही 23 वर्षीय युवक संतोष कुमार की लाश मिली. वह चार दिनों से लापता था. इस संबंध में परिजनों द्वारा सनहा भी दर्ज कराया गया था. युवक की लाश मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया व सूचना पर लोगों की भीड़ सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम के समीप लग गयी.

युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जाता है कि मंगलवार को पंपिंग सेट से खेत का पटवन हो रहा था, जहां संतोष खाना पहुंचाने गया था. वहां से वह घर के लिए निकला, लेकिन घर नहीं पहुंचा. उस रात से ही परिजन उसकी तलाश कर रहे थे. परिजनों ने ओपी में संतोष के लापता होने की सूचना भी दी थी. शुक्रवार को भरथुआ गांव के बधार में घास काटने गयी कुछ महिलाओं की नजर खेत में पड़े शव पर पड़ी. उनलोगों के शोर मचाने जुटे ग्रामीणों की भीड़ ने शव की पहचान लापता संतोष के रूप में की.

बताया गया है कि जिस स्थल पर शव पड़ा था, वहां बिजली का तार भी गिरा हुआ था. अनुमान लगाया जा रहा है कि पंपिंग सेट से खाना पहुंचाने के बाद लौटने के क्रम में करेंट लगने से उक्त युवक की मौत हुई होगी. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. डेढ़सैया पंचायत के मुखिया कुणाल कुमार ने कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत परिजनों को तीन हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन