जहानाबाद में रिश्ते हुए शर्मसार, बेटे की मौत पर पिता पर हत्या का आरोप
घटनास्थल की तस्वीर
Jahanabad News: जहानाबाद में 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत के बाद परिवार में हड़कंप मच गया है. मृतक के मामा ने पिता, सौतेली मां और सौतेले भाई पर जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.
Jahanabad News: (संजय अनुराग की रिपोर्ट)
जहानाबाद जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित पूर्वी गांधी मैदान मोहल्ले में रहने वाले 20 वर्षीय अंकित कुमार की जहर खाने से मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. युवक की मौत को लेकर परिजनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है.
मामा ने पिता पर लगाया हत्या का आरोप
मृतक के मामा मनराज कुमार ने अंकित के पिता मनोज कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि मनोज कुमार ने अपनी दूसरी पत्नी और सौतेले बेटे के साथ मिलकर अंकित को जहर दिया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई. उन्होंने इसे सुनियोजित हत्या बताया है.
पड़ोसी से मिली सूचना, परिवार को नहीं दी गई जानकारी
मनराज कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी किसी पड़ोसी ने मोबाइल फोन के जरिए दी. उनका आरोप है कि अंकित के पिता ने उन्हें इस घटना की कोई सूचना नहीं दी थी. सूचना मिलने के बाद वे तत्काल जहानाबाद पहुंचे.
पटना ले जाया गया था युवक
मामा के अनुसार, जहर देने के बाद अंकित को इलाज के लिए पटना ले जाया गया था. उन्होंने दावा किया कि वहीं से वे अंकित के शव और उसके पिता को लेकर जहानाबाद पहुंचे. इस पूरे घटनाक्रम को लेकर उन्होंने कई सवाल खड़े किए हैं.

पहली पत्नी की मौत को लेकर भी उठाए सवाल
मनराज कुमार ने आरोप लगाया कि वर्ष 2007 में उनकी बहन की भी आग लगने से मौत हुई थी. उनका कहना है कि उस समय भी उन्हें अपनी बहन की मौत पर संदेह था, लेकिन समाज और बच्चों के भविष्य को देखते हुए कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई. अब भांजे की मौत के बाद उन्होंने पुराने मामले को भी उठाया है.
दूसरी शादी के बाद परिवार में बढ़ा विवाद
जानकारी के अनुसार, पहली पत्नी की मौत के बाद मनोज कुमार ने दूसरी शादी कर ली थी. अंकित अपने पिता, सौतेली मां और सौतेले भाई के साथ पूर्वी गांधी मैदान स्थित घर में रहता था. उसकी एक बहन भी है, जिसकी शादी हो चुकी है. परिवार का पैतृक घर घोसी थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव में है.
पुलिस ने शुरू की जांच
इस मामले में पुलिस का कहना है कि जहर खाने से एक युवक की मौत का मामला सामने आया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
ALSO READ: Jehanabad News : जहानाबाद जिले में आज मंदिर में पूजा-अर्चना व दर्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










