जहानाबाद में फोर व्हीलर ने बाइक में मारी टक्कर, दो शिक्षक घायल

Updated:
विज्ञापन

घायल शिक्षकों का चल रहा अस्पताल में इलाज

Jahanabad News: जहानाबाद में पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग-22 पर सड़क हादसा हो गया. शहरी बाईपास के पास अज्ञात फोर व्हीलर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें दो शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

विज्ञापन

Jahanabad News: (संजय अनुराग रिपोर्ट)
जहानाबाद में घटना नगर थाना क्षेत्र के पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग-22 के शहरी बाईपास की है. जहां एक अज्ञात फोर व्हीलर ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया.

स्कूल जा रहे थे दोनों शिक्षक

मिली जानकारी के अनुसार कल्पा थाना क्षेत्र के कुंभवा निवासी आकाश कुमार और कड़ौना थाना क्षेत्र के मोकर निवासी मनोज पाठक एक ही बाइक से स्कूल जा रहे थे. दोनों जहानाबाद के मचला स्थित एक निजी सीबीएसई पीपीएम स्कूल में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं.

मोड़ पर टक्कर मारकर फरार हुआ वाहन

दोनों शिक्षक जैसे ही बाईपास से स्कूल की ओर मुड़ने लगे, तभी पीछे से आ रहे अज्ञात फोर व्हीलर ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और वाहन चालक मौके से फरार हो गया.

स्थानीय लोगों ने पहुंचाई मदद

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को सड़क से उठाकर ऑटो के माध्यम से सदर अस्पताल पहुंचाया. वहां दोनों का इलाज किया जा रहा है.

पुलिस कर रही जांच

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. अज्ञात वाहन की पहचान की कोशिश की जा रही है.

ALSO READ: जहानाबाद में रिश्ते हुए शर्मसार, बेटे की मौत पर पिता पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन