धूप में तपिश, फिर बारिश की फुहार; हाजीपुर में मौसम का बदला मिजाज, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

हाजीपुर में बारिश के बाद मौसम सुहाना.

Hajipur Weather News : अचानक हुई बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया. धूप की तपिश के बीच बरसी फुहारों ने लोगों को राहत का एहसास कराया.

विज्ञापन

हाजीपुर (वैशाली) से कैफ अहमद की रिपोर्ट
Hajipur Weather News : वैशाली जिले में इन दिनों मौसम का अनोखा और हैरान करने वाला रूप देखने को मिल रहा है. एक ओर तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से लोग भीषण गर्मी और उमस से परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर अचानक हुई बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया. धूप की तपिश के बीच बरसी फुहारों ने लोगों को राहत का एहसास कराया.

भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित

पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. दोपहर के समय सड़कें लगभग सुनसान नजर आ रही हैं. लोग केवल जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं. रात में भी उमस के कारण लोगों को राहत नहीं मिल रही थी, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा था.

अचानक बदला मौसम का रंग

बुधवार को दोपहर तक चिलचिलाती धूप का असर बना रहा, लेकिन कुछ ही देर में मौसम ने करवट ले ली. आसमान में काले बादल छा गए और देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई. तेज गर्मी से परेशान लोगों के लिए यह बारिश किसी राहत से कम नहीं रही.

बारिश का लोगों ने उठाया आनंद

अचानक हुई बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में लोग मौसम का आनंद लेते नजर आए. कुछ देर पहले तक गर्मी और उमस से परेशान लोग मौसम के इस बदले हुए रूप को देखकर हैरान भी थे. बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वातावरण सुहावना हो गया.

प्रकृति दिखा रही अलग-अलग रंग

मौसम के इस बदले अंदाज ने एक बार फिर साबित कर दिया कि इन दिनों प्रकृति अपने अलग-अलग रंग दिखा रही है. कभी तेज धूप, कभी उमस और फिर अचानक बारिश का दौर लोगों को हैरान भी कर रहा है और राहत भी दे रहा है. हाजीपुर में मौसम के इस उतार-चढ़ाव का असर आम जनजीवन पर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है.

गोपालगंज: सीजन का सबसे गर्म दिन आज, सुबह 7:00 बजे ही 32 के पार पहुंचा पारा, 10 बजे 47 डिग्री जैसा एहसास

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन