चिकित्सा आकलन शिविर में तीन छात्र हुए शामिल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जहानाबाद नगर : जिले के माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के दिव्यांग बच्चों के जांच के लिए चिकित्सा आकलन शिविर का आयोजन किया गया. राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत आयोजित चिकित्सा आकलन शिविर में तीन छात्र उपस्थित हुए. स्थानीय बीआरसी भवन में आयोजित शिविर में उपस्थित छात्रों को दिव्यांगता की जांच की गयी. जांच […]
विज्ञापन
जहानाबाद नगर : जिले के माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के दिव्यांग बच्चों के जांच के लिए चिकित्सा आकलन शिविर का आयोजन किया गया. राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत आयोजित चिकित्सा आकलन शिविर में तीन छात्र उपस्थित हुए.
स्थानीय बीआरसी भवन में आयोजित शिविर में उपस्थित छात्रों को दिव्यांगता की जांच की गयी. जांच के उपरांत इन छात्रों को दिव्यांगता प्रमाणपत्र उपलब्ध कराया जायेगा. जांच शिविर में डाॅ संजय कुमार शर्मा, डाॅक्टर मो अली, डाॅक्टर उदय शंकर शामिल थे.
इस संबंध में डीपीओ राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान अश्विनी कुमार ने बताया कि बिहार माध्यमिक शिक्षा परिसर द्वारा प्राप्त पत्र के आलोक में बीआरसी जहानाबाद में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मात्र तीन छात्र ही शामिल हुए. उन्होंने बताया कि छह अक्तूबर को बीआरसी मखदुमपुर, सात अक्तूबर को बीआरसी काको, 10 अक्तूबर को बीआरसी घोसी, 11 अक्तूबर को बीआरसी हुलासगंज, 12 अक्तूबर को बीआरसी रतनी तथा 13 अक्तूबर को बीआरसी मोदनगंज में शिविर लगा कर दिव्यांग छात्र-छात्राओं की जांच होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










