बीएचयू में छात्राओं पर लाठीचार्ज के विरोध में निकाला गया प्रतिरोध मार्च

Updated:
विज्ञापन

अरवल : अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन और इन्कलाबी नौजवान सभा के संयुक्त तत्वावधान में बीएचयू में छात्राओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज के विरोध में प्रतिरोध मार्च निकाला गया, जिसका नेतृत्व ऐपवा नेत्री मालती देवी व मीना देवी तथा इंनौस के रवींद्र यादव ने संयुक्त रूप से किया. प्रतिरोध मार्च भाकपा माले कार्यालय से निकलकर […]

विज्ञापन

अरवल : अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन और इन्कलाबी नौजवान सभा के संयुक्त तत्वावधान में बीएचयू में छात्राओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज के विरोध में प्रतिरोध मार्च निकाला गया, जिसका नेतृत्व ऐपवा नेत्री मालती देवी व मीना देवी तथा इंनौस के रवींद्र यादव ने संयुक्त रूप से किया. प्रतिरोध मार्च भाकपा माले कार्यालय से निकलकर एनएच 98 व एनएच 110 होते हुए भगत सिंह चौक पर पहुंचा, जहां सभा में तब्दील हो गया.

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बीएचयू में छात्राओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया, जबकि छात्राएं छेड़खानी को लेकर कुलपति से मिलकर अपना ज्ञापन देना चाह रही थीं. एक तरफ भाजपा सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है और दूसरी तरफ बेटियों के साथ घृणित कार्य कर रही है. मौके पर अरविंद कुमार, शोएब आलम के अलावा अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन