चित्रकला में अंजली व प्रिया अव्वल

Updated:
विज्ञापन

आयोजन सृजन दिवस के अवसर पर आज किये जायेंगे सम्मानित जहानाबाद नगर : स्थानीय अब्दुल बारी नगर भवन में जिलास्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. बिहार शिक्षा परियोजना के तहत आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता के विजेताओं ने भाग लिया. 90 मिनट की प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने अपनी कल्पनाओं को कागजों […]

विज्ञापन

आयोजन सृजन दिवस के अवसर पर आज किये जायेंगे सम्मानित

जहानाबाद नगर : स्थानीय अब्दुल बारी नगर भवन में जिलास्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. बिहार शिक्षा परियोजना के तहत आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता के विजेताओं ने भाग लिया. 90 मिनट की प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने अपनी कल्पनाओं को कागजों पर उकेरा. अपनी कल्पनाशीलता को रंग भरते हुए प्रतिभागियों द्वारा एक से बढ़कर एक चित्र बनाये गये. जिसे देख निर्णायक मंडल के सदस्य भी अचंभित रहे.
निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों की कल्पनाशीलता की जमकर तारीफ की. साथ ही उनके प्रयासों की सराहना की गयी. निर्णायक मंडल में शामिल जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्वशिक्षा अभियान, डीपीओ राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा, सामाजिक कार्यकर्ता संतोष श्रीवास्तव, केआरपी अजय कुमार सिंह आदि द्वारा विजेता प्रतिभागियों का चयन किया गया. चित्रांकन प्रतियोगिता के वर्ग छह से आठ तक के वर्ग में पीपीएम स्कूल की छात्रा अंजली कुमारी को प्रथम केंद्रीय विद्यालय की छात्रा नेहा सिंह को द्वितीय, मानस इंटरनेशनल की छात्रा निशा रानी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. वहीं वर्ग नवम से 12वीं वर्ग में मानस विद्यालय की छात्रा प्रिया कुमारी को प्रथम, मानस इंटरनेशनल के छात्र इंजामुल हक को द्वितीय तथा पीपीएम स्कूल के छात्र राहुल कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ.
इन सभी विजेता प्रतिभागियों को जिला सृजन दिवस के अवसर पर पुरस्कृत किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन