जहानाबाद में 112 पुलिस प्वाइंट से 500 मीटर दूर कृषि ट्रांसफार्मर चोरी, सिंचाई संकट से किसानों में आक्रोश
चोरी क्या हुआ ट्रांसफार्मर
Jahanabad News: जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र में कृषि ट्रांसफार्मरों की लगातार हो रही चोरी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है. ताजा मामले में घोसी हाई स्कूल के पूरब स्थित 25 केवी कृषि ट्रांसफार्मर को चोरों ने निशाना बनाया है. घटना स्थल 112 पुलिस गश्ती प्वाइंट से महज 500 मीटर दूर होने के बावजूद चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.
जहानाबाद घोसी से सुनील शर्मा की रिपोर्ट
Jahanabad News: घोसी थाना क्षेत्र के घोसी हाई स्कूल के पूर्व स्थित 25 केवी कृषि ट्रांसफार्मर से बीती रात अज्ञात चोरों ने कीमती सामान चोरी कर लिया. चोरों ने ट्रांसफार्मर को खोलकर उसके अंदर मौजूद महत्वपूर्ण उपकरण निकाल लिए. घटना के बाद क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है.
सुबह खेत पहुंचे किसानों ने देखा मंजर
गुरुवार सुबह जब किसान धान के बिचड़े की पटवन करने खेत पहुंचे तो ट्रांसफार्मर खुला पड़ा मिला. उसके अंदर का सामान गायब था, जबकि टूटे हुए हिस्से और अन्य सामग्री पास की पईन में बिखरी पड़ी थी. यह देखकर किसानों में आक्रोश फैल गया. सूचना मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और बिजली विभाग तथा पुलिस को घटना की जानकारी दी गई.
धान की खेती पर मंडराने लगा संकट
किसानों का कहना है कि वर्तमान समय धान की खेती के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. ऐसे में ट्रांसफार्मर चोरी होने से सिंचाई का कार्य पूरी तरह ठप हो गया है. किसानों ने आशंका जताई है कि यदि जल्द नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया तो धान की नर्सरी और फसल को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है.
लगातार बढ़ रही ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाएं
ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. बावजूद इसके अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं हो सका है. दो दिन पहले ही अहियासा गांव में अज्ञात चोरों ने एक ही रात में चार कृषि ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाया था. लगातार हो रही वारदातों से किसानों में दहशत और नाराजगी बढ़ती जा रही है.
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने और ट्रांसफार्मर चोर गिरोह की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. साथ ही बिजली विभाग से अविलंब नया ट्रांसफार्मर लगाने की अपील की है. लोगों का कहना है कि 112 पुलिस प्वाइंट से महज 500 मीटर की दूरी पर चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर खामी को उजागर करता है. किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे.
ALSO READ: पटना-गया फोरलेन बन रहा जानलेवा, एनएच-22 और 33 पर नहीं थम रहे हादसे, प्रशासन पर उठ रहे सवाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










