जहानाबाद में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, पुत्र की हत्या के मामले में पिता गिरफ्तार, सौतेली मां और भाई फरार

Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Jehanabad Crime : जहानाबाद में 20 वर्षीय युवक अंकित कुमार की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने पिता मनोज कुमार को गिरफ्तार किया है. मृतक के मामा की शिकायत पर पिता, सौतेली मां और सौतेले भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस फरार आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन

Jehanabad Crime : (संजय अनुराग की रिपोर्ट) नगर थाना पुलिस ने बेटे की हत्या के आरोप में पिता को गिरफ्तार कर लिया है. गुरुवार को पुलिस ने पूर्वी गांधी मैदान स्थित आवास से आरोपी पिता मनोज कुमार को गिरफ्तार किया. उस पर अपने ही 20 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार को जहर देकर मारने का आरोप लगाया गया है.

मामा ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी

मृतक अंकित कुमार के मामा द्वारा नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. दर्ज प्राथमिकी में अंकित के पिता मनोज कुमार, सौतेली मां और सौतेले भाई को आरोपी बनाया गया है. प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिता को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

आरोपी पिता

जहर खाने से हुई थी युवक की मौत

जानकारी के अनुसार बुधवार को पूर्वी गांधी मैदान निवासी अंकित कुमार की जहर खाने से मौत हो गई थी. घटना के बाद परिजनों और रिश्तेदारों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया. मृतक के मामा ने इसे हत्या बताते हुए नगर थाने में मामला दर्ज कराया था.

संपत्ति विवाद को लेकर हत्या की आशंका

मृतक के मामा का आरोप है कि अंकित को संपत्ति से बेदखल करने की नीयत से इस घटना को अंजाम दिया गया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वर्ष 2007 में उनकी बहन की आग लगने से हुई मौत के पीछे भी मनोज कुमार की भूमिका थी, हालांकि उस समय कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई थी.

शहर में चर्चा का विषय बना मामला

बताया जाता है कि पहली पत्नी की मौत के बाद मनोज कुमार ने दूसरी शादी कर ली थी. दूसरी पत्नी से भी उनका एक बेटा है. परिवार पूर्वी गांधी मैदान स्थित घर में साथ रह रहा था. अंकित की संदिग्ध मौत और उसके बाद पिता की गिरफ्तारी का मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की तलाश कर रही है.

इसे भी पढ़ें : असम में शहीद वायुसेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे पर पिता ने उठाया सवाल, बोले- माता-पिता के अधिकारों की भी हो रक्षा

विज्ञापन
Nikhil Anurag

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन