यादगार होगा जिला सृजन दिवस समारोह

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद (नगर) : जिले का 32वां जिला सृजन दिवस एक अगस्त को मनाया जायेगा. जिला सृजन दिवस को यादगार बनाने को लेकर हर स्तर पर तैयारी की जा रही है. सृजन दिवस समारोह में सभी की सहभागिता सुनिश्चित करायी जा रही है. सृजन दिवस समारोह गांधी मैदान में आयोजित होगा, जहां विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल […]

विज्ञापन

जहानाबाद (नगर) : जिले का 32वां जिला सृजन दिवस एक अगस्त को मनाया जायेगा. जिला सृजन दिवस को यादगार बनाने को लेकर हर स्तर पर तैयारी की जा रही है. सृजन दिवस समारोह में सभी की सहभागिता सुनिश्चित करायी जा रही है. सृजन दिवस समारोह गांधी मैदान में आयोजित होगा, जहां विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर अपनी उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराया जायेगा. जिला सृजन दिवस को लेकर जिले के सभी विद्यालयों में वाद-विवाद,

पेंटिंग, चित्रकला आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया है. इन आयोजनों में जिला स्तर पर टॉप थ्री आने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जायेगा. वहीं, सृजन दिवस पर गांधी मैदान में 40 स्टॉल लगाये जायेंगे. इन स्टॉलों पर अलग-अलग विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग की योजनाओं को मॉडल के रूप में प्रस्तुत करते हुए लोगों को उससे अवगत कराया जायेगा. विभागीय अधिकारी अपने विभाग से संबंधित मॉडल तैयार कराने में जुटे हैं. सृजन दिवस को यादगार बनाने के लिए अधिकारियों के साथ डीएम ने कई दौर की बैठकें की हैं.

मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा. इसके लिए कलाकारों का चयन जिला कला व सांस्कृतिक मंच द्वारा कर लिया गया है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी महादलित टोलों में शिविर लगाकर स्वास्थ्य जांच करायी जी रही है. वहीं, बेहतर काम करने वाली सेविका-सहायिका, आशा, एएनएम आदि के चयन की प्रक्रिया भी जारी है. सृजन दिवस को यादगार बनाने में पूरा प्रशासनिक महकमा जुटा हुआ है.
एक अगस्त को गांधी मैदान में होगा मुख्य समारोह
लगेंगे 40 विभागों के स्टॉल, दिखायेंगे अपनी योजनाओं के मॉडल
जिला स्तर पर टॉप थ्री छात्र-छात्राओं को किया जायेगा पुरस्कृत
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन