नमामि गंगे परियोजना के तहत निकाली रैली
बिदुपुर : नमामि गंगे परियोजना कार्यक्रम के तहत नेहरू युवा विकास समिति के तत्वावधान में प्रखंड के नावानगर, अमेर, कर्मोपुर पुराना टोला , धर्मनगर घाट पर पौधारोपण किया गया. इस सिलसिले में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पौधारोपण रैली निकाली गयी. इस दौरान एक संगोष्ठी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम की […]
बिदुपुर : नमामि गंगे परियोजना कार्यक्रम के तहत नेहरू युवा विकास समिति के तत्वावधान में प्रखंड के नावानगर, अमेर, कर्मोपुर पुराना टोला , धर्मनगर घाट पर पौधारोपण किया गया. इस सिलसिले में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पौधारोपण रैली निकाली गयी. इस दौरान एक संगोष्ठी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी महिला सीता देवी ने की. वक्ताओं ने गंगा को स्वच्छ रखने और पर्यावरण को बचाने पर बल दिया. इस मौके पर विवेक कुमार, रूबी कुमारी, जिलाजीत सिंह,संदीप कुमार, अमरेश कुमार, पिंकू कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










