एंड्रायड फोन के लिए खुद के अपहरण की साजिश

Updated:
विज्ञापन

बनियापुर : आठवें वर्ग के 14 वर्षीय छात्र को महंगे एंड्रॉयड फोन एवं ऐशो-अाराम की जिंदगी की एेसी दीवानगी छायी कि उसने खुद अपने अपहरण की साजिश रच पिता से फिरौती की रूप में एक लाख रुपये की मांग कर दी. पिता ने प्राथमिकी दर्ज करायी और जब अनुसंधान में जुटी पुलिस ने फिरौती की […]

विज्ञापन

बनियापुर : आठवें वर्ग के 14 वर्षीय छात्र को महंगे एंड्रॉयड फोन एवं ऐशो-अाराम की जिंदगी की एेसी दीवानगी छायी कि उसने खुद अपने अपहरण की साजिश रच पिता से फिरौती की रूप में एक लाख रुपये की मांग कर दी. पिता ने प्राथमिकी दर्ज करायी और जब अनुसंधान में जुटी पुलिस ने फिरौती की राशि मांगने वाले मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर रख कर जांच की,

तो लोकेशन एवं गुगल मैप को अाधार बना सोमवार की देर रात्रि एकमा थाना क्षेत्र के एकमा बाजार में लावारिस हालात घूमते हुए कथित अपहृत छात्र को बरामद कर लिया और अपहरण की घटना का खुलासा कर दिया. अपहृत छात्र ने पहले तो पुलिस को घटना को लेकर बरगलाने का प्रयास किया. मगर जल्द टूट गया एवं पैसे के लिए अपने अपहरण की साजिश स्वयं रचने की बात स्वीकार की. अपहरण की साजिश रचने वाला स्कूली छात्र बनियापुर निवासी अमिताभ कुमार का पुत्र रौनक कुमार है.

थानाध्यक्ष ने बताया कि छात्र एंड्रॉयड मोबाइल खरीदने के लिए रुपये की जुगाड़ में था. उसने घरवालों से रुपये की मांग भी की थी. मांग पूरी न होने पर छात्र ने अपने मामा के घर से रुपये उड़ाये और चार दिन पूर्व उसने बनियापुर बाजार से एंड्रॉयड मोबाइल खरीदा. फिर घर से गायब हो गया. और बढ़िया मोबाइल खरीदने की चाहत में उसने अपने अपहरण की साजिश रच डाली. छात्र ने फिल्मी अंदाज में हाथ-पैर बंधी सेल्फी ले नये मोबाइल से घरवालों को भेज दी. हालांकि परिजनों ने इस मामले में किसी अन्य की संलिप्तता का अंदेशा जताया है. बरामद स्कूली छात्र को पुलिस हिरासत में रख पूछताछ में जुटी है.
थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह ने बताया कि अनुसंधान में जुटी पुलिस घटना से जुड़े अन्य बिंदुओं पर पैनी निगाह रख अनुसंधान में जुटी है.
फिल्मी अंदाज में हाथ-पैर बांध सेल्फी ले मोबाइल से घरवालों को भेजा
पुलिस ने किया एकमा बाजार से बरामद
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन