पूजा करने बराबर जा रहे श्रद्धालु की हुई मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
फल्गु नदी के सुल्तानपुर घाट के समीप नदी में डूबने से गयी जान मखदुमपुर : जिले के पर्यटन स्थल बराबर स्थित पूजा करने आ रहे श्रद्धालु की मौत शनिवार को नदी में डूबने से हो गयी. बताया जाता है कि मृतक हिलसा थाना क्षेत्र के नदियावां गांव निवासी अखिलेश प्रसाद का पुत्र आशुतोष कुमार (20 […]
विज्ञापन
फल्गु नदी के सुल्तानपुर घाट के समीप नदी में डूबने से गयी जान
मखदुमपुर : जिले के पर्यटन स्थल बराबर स्थित पूजा करने आ रहे श्रद्धालु की मौत शनिवार को नदी में डूबने से हो गयी. बताया जाता है कि मृतक हिलसा थाना क्षेत्र के नदियावां गांव निवासी अखिलेश प्रसाद का पुत्र आशुतोष कुमार (20 वर्ष) बताया जाता है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार की सुबह आशुतोष के साथ दो अन्य श्रद्धालु बराबर सिद्धेश्वर नाथ पर जलाभिषेक करने को लेकर विशुनगंज ओपी के सुल्तानपुर घाट के समीप फल्गु नदी पार कर रहे थे.
नदी पार करने के दौरान आशुतोष अधिक गहराई में चल जाने के कारण डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गयी . वहीं दो अन्य साथियों ने उसे डूबते देख शोर मचाया, लेकिन जब तक आसपास के लोग जुटते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. बताया जाता है कि नदी से बालू खनन के दौरान जहां-तहां मानक से ज्यादा गहराई कर दिये जाने के कारण नदी के सतह का अनुमान नहीं लग पाता है. इसकी वजह से लोग पानी की अधिक गहराई में चले जाते हैं तथा उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ती है. पिछले वर्ष भी सुल्तानपुर घाट पर नाव दुर्घटना में कई लोगों को जान गंवानी पड़ी थी. इधर, बीडीओ राजेश कुमार दिनकर ने कहा है कि संभवत: पूजा करने आ रहे श्रद्धालु की नदी में डूबने के
कारण मौत हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










