स्टेशन पर मिली आठ माह की लावारिस बच्ची
जहानाबाद : पटना-गया रेलखंड के तारेगना स्टेशन के प्लेटफॉर्म से लावारिस हालत में आठ माह की एक बच्ची मिली है. यात्रियों ने रोते-बिलखते देख उसे जहानाबाद रेल थाने की पुलिस को सौंप दिया. बुधवार को कानूनी प्रक्रिया के तहत रेल पुलिस ने बच्ची को बाल कल्याण समिति को सौंप दिया, जहां से विशेष दत्ताग्रहण केंद्र […]
जहानाबाद : पटना-गया रेलखंड के तारेगना स्टेशन के प्लेटफॉर्म से लावारिस हालत में आठ माह की एक बच्ची मिली है. यात्रियों ने रोते-बिलखते देख उसे जहानाबाद रेल थाने की पुलिस को सौंप दिया. बुधवार को कानूनी प्रक्रिया के तहत रेल पुलिस ने बच्ची को बाल कल्याण समिति को सौंप दिया, जहां से विशेष दत्ताग्रहण केंद्र गया भेजा गया है.
यह जानकारी समिति के अध्यक्ष अशोक प्रसाद ने दी. इधर, रेल थाने के सब इंस्पेक्टर ने बताया कि तारेगना से जहानाबाद लाने पर कई महिलाएं उसे गोद लेने की इच्छा व्यक्त कर रही थीं, लेकिन कानूनी प्रक्रिया के तहत उसे बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










