डीलर पर एफआइआर दर्ज
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कार्रवाई. एसडीओ के आदेश पर एडीएसओ ने पकड़ीं गड़बड़ियां कागजात दुरुस्त कर राशन की कालाबाजारी करने का है आरोप जहानाबाद : शहर के वार्ड नं 15 की डीलर लालती देवी पर एफआइआर दर्ज की गयी है. उन पर राशन की कालाबाजारी करने और उपभोक्ताओं से अधिक पैसा लेकर कम राशन देने का आरोप है. सहायक […]
विज्ञापन
कार्रवाई. एसडीओ के आदेश पर एडीएसओ ने पकड़ीं गड़बड़ियां
कागजात दुरुस्त कर राशन की कालाबाजारी करने का है आरोप
जहानाबाद : शहर के वार्ड नं 15 की डीलर लालती देवी पर एफआइआर दर्ज की गयी है. उन पर राशन की कालाबाजारी करने और उपभोक्ताओं से अधिक पैसा लेकर कम राशन देने का आरोप है. सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी (एडीएसओ) बैद्यनाथ पांडे के बयान पर प्राथमिकी दर्ज हुई है. दर्ज एफआइआर में डीलर पर कई गंभीर आरोप हैं. प्राथमिकी के अनुसार एसडीओ के निर्देश पर 10 जुलाई को एडीएसओ ने नगर पर्षद क्षेत्र के वार्ड नं 15 की डीलर लालती देवी की दुकान और कार्डधारियों से मिल कर जांच की गयी.
जांच में दुकान तो खुली थी, कागजात भी दुरुस्त थे, लेकिन पंचमहल्ला गिलान पर के कई उपभोक्ताओं ने जांच के दौरान उक्त अधिकारी से डीलर के विरुद्ध शिकायत की. पीएचएच योजना से लाभान्वित होनेवाले 15 में 14 उपभोक्ताओं ने उक्त अधिकारी से लिखित शिकायत की कि डीलर के द्वारा निर्धारित मात्रा से कम सामान दिया जाता है, जबकि कीमत ज्यादा ली जाती है. रसीद भी नहीं दी जाती है. मैरुन देवी, राधा देवी, गिरजा देवी, यासमीन खातून, कुसुम देवी, मीणा देवी एवं मो मुजफ्फर अहसन समेत अन्य उपभोक्ताओं ने डीलर की मनमानी का विरोध किया. प्राथमिकी में उल्लेख किया गया है
कि दो रुपये की दर से प्रति यूनिट दो किलो गेहूं और तीन रुपये की दर से प्रति यूनिट तीन किलो चावल देने का प्रावधान है. कुल पांच किलो अनाज की कीमत 13 रुपये होती है, जबकि उपभोक्ताओं से डीलर के द्वारा इससे अधिक कीमत ली जाती है और सामान भी कम दिया जाता है. विक्रेता के द्वारा खाद्यान्न की कालाबाजारी करने का आरोप है. जांच के दौरान उक्त डीलर की दुकान से संबंधित पंजियां यथा पीएचएच योजना का भंडार और वितरण पंजी, केरोसिन का भंडार और वितरण पंजी एवं रसीद जब्त की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










