संरक्षण के अभाव में बरबाद हो रहीं मूर्तियां

Published at :17 Jun 2017 10:37 AM (IST)
विज्ञापन
संरक्षण के अभाव में बरबाद हो रहीं मूर्तियां

भगवान विष्णु के स्वरूप में बनी मूर्ति सुरूंगा बाबा के नाम से है प्रसिद्ध वर्षों पूर्व मूर्ति तस्करों ने कई मूर्तियां की कर ली है चोरी जहानाबाद जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत अमैन गांव (पारपट्टी) में प्राचीन काल की काले पत्थर की मूर्तियां वर्षों से उपेक्षित है. सुरूंगा बाबा के नाम से प्रचलित अष्टधातु की […]

विज्ञापन

भगवान विष्णु के स्वरूप में बनी मूर्ति सुरूंगा बाबा के नाम से है प्रसिद्ध

वर्षों पूर्व मूर्ति तस्करों ने कई मूर्तियां की कर ली है चोरी

जहानाबाद जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत अमैन गांव (पारपट्टी) में प्राचीन काल की काले पत्थर की मूर्तियां वर्षों से उपेक्षित है. सुरूंगा बाबा के नाम से प्रचलित अष्टधातु की मूर्तियां संरक्षण के अभाव में बरबाद हो रही है. खुले आसमान के नीचे पड़ी बेशकीमती मूर्तियां बधार में यूं ही जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है. मूर्तियों की देखरेख नहीं होने व सुरक्षा का अभाव रहने के कारण चाेरों ने कई मूर्तियों की चोरी कर ली है.

तीन से चार फुट लंबी व दो फुट चौड़ी मूर्तियाें की बनावट देखने में भगवान विष्णु के स्वरूप सी दिखती है. प्राचीन काल की करीब आधा दर्जन मूर्तियाें में एक-दो मूर्तियां संरक्षण के अभाव में विखंडित हो गयी हैं. ग्रामीण मोहन सिंह बताते हैं कि 10 वर्ष पूर्व बेशकीमती मूर्तियाें पर मूर्ति तस्करों की नजर पड़ी तथा मूर्ति चोर कई मूर्तियां उड़ा ले गये. चोरी गयी मूर्तियों का आज तक कुछ अता-पता नहीं चला. पूर्व मुखिया गणेश प्रसाद सिंह बताते हैं कि गांव के धरोहर के रूप में विराजमान मूर्ति की स्थापना कब हुई है, यह कोई भी व्यक्ति नहीं बता सकता.

सैकड़ों वर्ष पुरानी मूर्ति की महिमा अपरमपार है. ऐसे तो साल भर में एक बार वार्षिक पूजा ग्रामीणों द्वारा किया जाता है. लेकिन जब भी खरीद फसल धान के समय में पानी की कमी व सूखे की स्थिति उत्पन्न होती है तो ग्रामीणों द्वारा पूजा-पाठ व अखंड कीर्तन व धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन से इंद्र देव की कृपा बरसती है तथा बारिश जरूर होता है. हालांकि ग्रामीण जागदेव सिंह ,सुरेश शर्मा ने बगैर किसी व्यक्ति के नाम लिये बताते है कि भगवान की शक्ति से मूर्ति चोरी में शामिल व्यक्ति को अपनी जान तक गवानी पड़ी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन