विद्यालय की जमीन पर कब्जा, प्रशासन बेखबर

गेट पर हो रहा खटाल का संचालन जहानाबाद सदर. जिला मुख्यालय स्थित राज्य संपोषित बालिका विद्यालय की जमीन पर अतिक्रमणकारियों ने कब्जा जमा रखा है. विद्यालय गेट के आगे ही विद्यालय की जमीन पर अवैध रूप से खटाल खोल लिया गया है. इससे विद्यालय जानेवाले शिक्षकों व छात्राओं को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना […]
गेट पर हो रहा खटाल का संचालन
जहानाबाद सदर. जिला मुख्यालय स्थित राज्य संपोषित बालिका विद्यालय की जमीन पर अतिक्रमणकारियों ने कब्जा जमा रखा है. विद्यालय गेट के आगे ही विद्यालय की जमीन पर अवैध रूप से खटाल खोल लिया गया है.
इससे विद्यालय जानेवाले शिक्षकों व छात्राओं को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. विद्यालय के आसपास सुंदर वातावरण मिलता है, तो शिक्षकों को पढ़ाने व छात्रों को पढ़ने में रुचि बढ़ती है, लेकिन विद्यालय के गेट पर चल रहे खटाल से पठन-पाठन का माहौल खराब हो गया है.
अवैध रूप से चल रहे खटाल पर प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किये जाने का खामियाजा शिक्षकों व छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




