माली पंचायत के चचरीपर गांव के ग्रामीणों ने की बिजली की मांग

Updated:
विज्ञापन

वंशी : सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड क्षेत्र के माली पंचायत अंतर्गत चचरी पर गांव के ग्रामीण बिजली के लिए बाट जोह रहे हैं. ग्रामीणों ने बिजली की मांग जनप्रतिनिधि तथा विभाग के अधिकारियों से की है. ग्रामीणों को आश्वासन तो मिला परंतु आज तक गांव में बिजली नहीं आयी. इस संबंध में पंचायत के मुखिया […]

विज्ञापन

वंशी : सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड क्षेत्र के माली पंचायत अंतर्गत चचरी पर गांव के ग्रामीण बिजली के लिए बाट जोह रहे हैं. ग्रामीणों ने बिजली की मांग जनप्रतिनिधि तथा विभाग के अधिकारियों से की है. ग्रामीणों को आश्वासन तो मिला परंतु आज तक गांव में बिजली नहीं आयी. इस संबंध में पंचायत के मुखिया ललन कुमार ने बताया कि बिजली के अभाव में ग्रामीण आज भी अंधेरे में रहने को विवश हो रहे हैं.

पंचायत के बटनविगहा, शाहपुर, लोहविगहा, चुनुकीमठ, सौदागर विगहा जैसे कई गांव ऐसे हैं जहां बिजली नहीं पहुंची है. कई गांवों में ठेकेदार द्वारा पोल तो गाड़ दिया गया मगर न तार टांगा गया और न ही ट्रांसफार्मर ही लगाया गया है. जिसके कारण इन सभी गांवों में शाम ढलते ही लोग घरों में दुबक जाते हैं. वहीं बिजली नहीं रहने से बच्चों की पढ़ाई भी बाधित होती है. बच्चे ढिबरी व लालटेन में पढ़ाई करने को विवश हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन