जहानाबाद में पूनम देवी बनीं मुख्य पार्षद

Updated:
विज्ञापन

मखदुमपुर नगर पंचायत में संतोषी देवी ने मारी बाजी जहानाबाद/बिहारशरीफ : नगर पर्षद जहानाबाद तथा नगर पंचायत मखदुमपुर के मुख्य और उपमुख्य पार्षद का चुनाव संपन्न शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ. समाहरणालय में हुए चुनाव में नगर पर्षद जहानाबाद की मुख्य पार्षद पूनम देवी बनीं. वार्ड दो से चुनाव जीत कर आयीं […]

विज्ञापन
मखदुमपुर नगर पंचायत में संतोषी देवी ने मारी बाजी
जहानाबाद/बिहारशरीफ : नगर पर्षद जहानाबाद तथा नगर पंचायत मखदुमपुर के मुख्य और उपमुख्य पार्षद का चुनाव संपन्न शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ. समाहरणालय में हुए चुनाव में नगर पर्षद जहानाबाद की मुख्य पार्षद पूनम देवी बनीं. वार्ड दो से चुनाव जीत कर आयीं पूनम ने सविता देवी को छह मतों से पराजित किया. पूनम देवी को 19 तथा सविता देवी को 13 मत मिले. जबकि 01 मत रद्द घोषित किया गया. वहीं उपमुख्य पार्षद के लिए वार्ड नंबर 32 से जीते मो कलामउद्दीन ने राजू कुमार को सात मतों से पराजित किया.
कलामउद्दीन को 20 मत मिले, जबकि राजू कुमार के पक्ष में 13 मत पड़े. मो कलामउद्दीन को उपमुख्य पार्षद घोषित किया गया. इधर, मखदुमपुर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद तथा उपमुख्य पार्षद के लिए विकास भवन स्थित सभाकक्ष में चुनाव हुआ. सभी नव निर्वाचित पार्षदों ने निर्विरोध रूप से वार्ड चार की पार्षद संतोषी देवी को मुख्य पार्षद, जबकि वार्ड पांच के पार्षद रितेश कुमार उर्फ चुन्नू शर्मा को उपमुख्य पार्षद चुन लिया.
बिहारशरीफ नगर निगम के मेयर पद के लिए कांटे की टक्कर में वीणा देवी ने कुसुम सिंह को चार मतों से हरा दिया. वीणा देवी को 25 और कुसुम सिंह को 21 वोट मिले. वहीं, डिप्टी मेयर के लिए भी सीधी टक्कर रही. फुल कुमारी ने गजाला परवीन को हरा कर डिप्टी मेयर का पद हासिल किया. फुल कुमारी को 25 और गजाला परवीन को 21 मत मिले. मेयर और डिप्टी मेयर दोनों महागठबंधन समर्थित हैं.
राजगीर नगर पंचायत में उर्मिला देवी निर्विरोध मुख्य पार्षद और पिंकी देवी निर्विरोध उपमुख्य पार्षद चुनी गयीं. सिलाव नगर पंचायत में मुख्य पार्षद के चुनाव में प्रियंका देवी ने सुनैना देवी को मात दी. प्रियंका देवी को आठ और सुनैना देवी को छह वोट मिले.
वहीं उपमुख्य पार्षद के चुनाव के लिए शाइस्ता प्रवीण और रेनू देवी को सात-सात मत मिले. इसके बाद टॉस के माध्यम से शाइस्ता परवीन विजयी घोषित की गयीं. इस्लामपुर नगर पंचायत में मुख्य पार्षद के लिए हुए चुनाव में संगीता साहू ने मो इस्राइल को पांच मतों से हराया. संगीता को 12 और मो इस्राइल को सात मत मिले. वहीं मो एजाज अहमद निर्विरोध रूप से उपमुख्य पार्षद चुने गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन