जहानाबाद: प्रसव के बाद इलाज के दौरान महिला की मौत, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप

Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

घटना के बाद गमगीन परिजन. फोटो प्रभात खबर.

Jahanabad Crime News : मायके वालों ने बताया कि रूपा देवी की शादी गया जिले के महकार के कुड़वा गांव निवासी रोहित उर्फ राहुल मांझी के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था.

विज्ञापन

घोसी (जहानाबाद) से सुनील शर्मा की रिपोर्ट
Jahanabad Crime News : घोसी थाना क्षेत्र के सोनवां एक महिला की मौत हो गई. बताया जा रहा है महिला गर्भवती थी. प्रसव के बाद इलाज के दौरान महिला की जान चली गयी. मृतका की पहचान 20 वर्षीय रूपा देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना, मारपीट और समय पर उचित इलाज नहीं कराने का गंभीर आरोप लगाया है.

परिजनों का आरोप-शादी के बाद से ही कर रहे थे प्रताड़ित

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनवां गांव निवासी रूपा देवी की शादी करीब 5–6 वर्ष पूर्व गया जिले के महकार थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव निवासी रोहित उर्फ राहुल मांझी के साथ हुई थी. परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था.

परिजनों के अनुसार, गर्भावस्था के दौरान भी महिला के साथ मारपीट की गई और उसे ससुराल से निकाल दिया गया था, जिसके बाद वह अपने मायके सोनवां गांव में रह रही थी.

नवजात को ले गये साथ, बीमार महिला को वहीं छोड़ा

गुरुवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए मखदुमपुर ले जाया गया. परिजनों का आरोप है कि प्रसव के बाद ससुराल पक्ष नवजात को अपने साथ ले गया, जबकि गंभीर रूप से बीमार रूपा देवी को वहीं छोड़ दिया गया.

आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी

घटना की सूचना मिलने पर घोसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेज दिया. पुलिस ने बताया कि अब तक परिजनों की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें अज्ञात वाहन ने अधेड़ को कुचला, मौके पर मौत; पटना-गया एनएच-22 जाम कर हंगामा किया

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार डिजिटल कंटेंट राइटर राजीव कुमार ( डिजिटल कंटेंट राइटर) राजीव कुमार वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. मई 2026 में प्रभात खबर के डिजिटल विंग से जुड़े हैं. पत्रकारिता में न्यूज डेस्क पर काम करने का तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर में जुड़ने से पहले हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर में काम कर चुके हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बिहार से जुड़ी खबरों को करते हैं.जिले की खबरों समेत लोकल खबर पर नजर बनाए रखते हैं. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन