पति और ससुर मजदूरी कर चलाते हैं परिवार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मखदुमपुर : नगर पंचायत के मुख्य पार्षद बनी संतोषी देवी मजदूर की पत्नी है. उनके पति नंदु मांझी मजदूरी कर अपना घर चलाते हैं. उनके ससुर राजू मांझी भी देहाड़ी का मजदूरी करते हैं. पति नंदू वर्ष 2012 के हुए चुनाव में मात्र 18 वोट से चुनाव हार गये थे. संतोषी के माता-पिता का घर […]
विज्ञापन
मखदुमपुर : नगर पंचायत के मुख्य पार्षद बनी संतोषी देवी मजदूर की पत्नी है. उनके पति नंदु मांझी मजदूरी कर अपना घर चलाते हैं. उनके ससुर राजू मांझी भी देहाड़ी का मजदूरी करते हैं. पति नंदू वर्ष 2012 के हुए चुनाव में मात्र 18 वोट से चुनाव हार गये थे. संतोषी के माता-पिता का घर गया जिले में है. उनके पिता बंगाल के आसनसोल में काम करते हैं.
शिक्षा के नाम पर मैट्रिक तक पढ़ी संतोषी देवी राजनीति में कदम अपने पति के दम पर उतारी और पहले चुनाव में पूर्व मुख्य पार्षद के पति समरेन्द्र भारद्वाज को चुनाव में हरा चुकी है.
वहीं वर्तमान पार्षद भी चुनाव हार गये हैं. वार्ड चार सामान्य होते हुए भी उसके व्यवहारिक स्वभाव से लोग काफी जुड़े थे. उनका एक मात्र बेटा है जो अभी पढ़ रहा है. उसके पति द्वारा पूर्व चुनाव में हार मिलने के बाद भी लोगों से जुड़ाव बनाये रखा. उन्होंने बताया कि गरीबी और परिवार के भरण पोषण के कारण उच्च शिक्षा हासिल नहीं कर पायी जिसका मलाल उन्हें अब तक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










