सड़क हादसे में दो की मौत, छह लोग घायल

Updated:
विज्ञापन

दुखद. पेड़ से टकराया अनियंत्रित टेंपो जहानाबाद नगर : कुर्था थाना क्षेत्र के ढोढ़रा गांव के समीप बने पेट्रोल पंप के पास एक अनियंत्रित टेंपो पेड़ से टकरा गया. इस घटना में टेंपो पर सवार दो यात्रियों की मौत हो गयी, जबकि आधा दर्जन यात्री घायल हो गये. घायल यात्रियों का इलाज सदर अस्पताल जहानाबाद […]

विज्ञापन

दुखद. पेड़ से टकराया अनियंत्रित टेंपो

जहानाबाद नगर : कुर्था थाना क्षेत्र के ढोढ़रा गांव के समीप बने पेट्रोल पंप के पास एक अनियंत्रित टेंपो पेड़ से टकरा गया. इस घटना में टेंपो पर सवार दो यात्रियों की मौत हो गयी, जबकि आधा दर्जन यात्री घायल हो गये. घायल यात्रियों का इलाज सदर अस्पताल जहानाबाद तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्था में कराया गया. इस दुर्घटना में गया जिले के टेकारी थाना क्षेत्र के मालदा सलेमपुर निवासी हीरा दास (62 वर्ष) तथा एक अन्य अज्ञात वृद्ध की मौत हो गयी.
जबकि किंजर निवासी सुनील कुमार, कनसुआ निवासी इसरत परवीन, निषाद खातून, नूपुर परवीन, सलारपुर निवासी रूणा देवी, काजल कुमारी घायल हो गयीं. घायलों में निषाद खातून तथा नूपुर परवीन का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्था में कराया गया. जबकि अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल जहानाबाद में कराया गया.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि दीपक रथ (बीआर 1 एपी 3018) नामक टेंपो सवारी लेकर किंजर से कुर्था जा रहा था. रास्ते में कुर्था पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार होने के कारण चालक अपना संतुलन खो बैठा, जिसके कारण टेंपो सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गया. हादसा इतना जबरदस्त था कि टेंपो पर सवार सभी यात्री घायल हो गये.
घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से पीएचसी कुर्था ले जाया गया, जहां से कई घायलों की स्थिति गंभीर देख उसे तत्काल विशेष इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल जहानाबाद आने के क्रम में एक अज्ञात घायल वृद्ध की मौत हो गयी. जबकि एक अन्य वृद्ध हीरा दास की मौत इलाज के क्रम में हो गयी. अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. कुर्था थाने की पुलिस द्वारा दुर्घटनाग्रस्त टेंपो को जब्त कर थाने लाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन