युवक ने जानलेवा हमला का लगाया आरोप
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 29 Mar 2026 6:37 PM
थाना क्षेत्र के कुबरी गांव निवासी रविंद्र कुमार यादव ने कुछ लोगों पर जानलेवा हमला कर छिनतई करने का आरोप लगाया है.
झाझा. थाना क्षेत्र के कुबरी गांव निवासी रविंद्र कुमार यादव ने कुछ लोगों पर जानलेवा हमला कर छिनतई करने का आरोप लगाया है. थाना में आवेदन देते हुए रविंद्र ने बताया कि बीते 25 मार्च की रात्रि को मैं अपना मामा के घर बैजला गांव से गंभरिया गांव के रास्ते बाइक से अपना गांव लौट रहा था. सुनसान रास्ता होने के कारण गंभरिया गांव निवासी प्रकाश यादव, रामविलास यादव समेत आधा दर्जन लोग हरबे-हथियार से लेश होकर मेरा रास्ता रोक कर मेरे साथ मारपीट कर हमें घायल कर दिया. इस दौरान पॉकेट से पांच हजार रुपये नकद, ओप्पो मोबाइल और बाइक संख्या जेएस 51 के 3955 लेकर फरार हो गया. कुछ लोगों ने मुझे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया. जहां उपस्थित चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










