भूमि विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की कर दी हत्या

Published at :28 Jul 2024 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
भूमि विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की कर दी हत्या

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया सदर अस्पताल

विज्ञापन

खैरा. स्थानीय थाना क्षेत्र के नीमनवादा पंचायत अंतर्गत ओझवाडीह गांव में शनिवार की देर शाम भूमि विवाद में छोटे भाई ने सगे बड़े भाई की हत्या कर दी. मृतक ओझवाडीह निवासी अर्जुन रविदास का पुत्र कारू रविदास है. बताया गया कि बड़े व छोटे भाई के बीच भूमि विवाद को लेकर लड़ाई हो रही थी. इसी क्रम में कारू रविदास आंख के पास लगी चोट के बाद बेहोश हो गया. इसके कुछ देर बाद कारू रविदास की मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को अपने कब्जे में लिया और रविवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भिजवा दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. मृतक कारू रविदास को तीन पुत्री व दो पुत्र हैं. घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस संबंध में प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक सह खैरा थानाध्यक्ष दीपक दुर्गेश ने बताया कि सगे भाई की हत्या का आरोपित टुकन रविदास के विरुद्ध कार्रवाई जारी है. जल्द ही पुलिस उसे गिरफ्तार कर जेल भेजेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन