ऑटो की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 15 Mar 2026 9:02 PM
जमुई-लखीसराय मुख्य स्थित भजौर गांव के समीप बीते शनिवार की देर रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
जमुई. जमुई-लखीसराय मुख्य स्थित भजौर गांव के समीप बीते शनिवार की देर रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही 112 नंबर की पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए महज कुछ मिनटों में घटनास्थल पर पहुंचकर घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच सकी. प्राप्त जानकारी के अनुसार महिसौड़ी निवासी सुधांशु कुमार शनिवार रात अपनी बाइक से जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ऑटो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत 112 नंबर की पुलिस को घटना की जानकारी दी. पुलिस टीम ने बिना देर किए घायल युवक को संभाला और तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया. अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताया है. घटना की सूचना मिलते ही युवक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे. घायल के परिजनों ने समय पर मदद पहुंचाने के लिए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि यदि 112 नंबर की पुलिस टीम समय पर मौके पर नहीं पहुंचती, तो घायल की स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










