पत्थर से सिर कूचकर युवक की हत्या
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Jul 2024 10:19 PM
सिंघिया नदी के किनारे झाड़ी से शव बरामद, बुधवार देर शाम गांव के ही अपने चार साथियों के साथ घर से निकला था सनोज
लक्ष्मीपुर. प्रखंड क्षेत्र के मड़ैयाबथान व पथलघट्टा गांव के बीच बहियार से गुरुवार दोपहर पुलिस एक युवक का शव सिंघिया नदी के किनारे झाड़ी से बरामद किया. शव को देखने से प्रतीत हो रहा है कि युवक के सिर को किसी पत्थर आदि से कूच कर उसकी हत्या की गयी है. मृतक युवक मड़ैया पंचायत के महुआगढ़ गांव निवासी बनारसी तांती का 40 वर्षीय पुत्र सनोज तांती है. परिजनों ने बताया कि बुधवार देर शाम सनोज गांव के ही अपने चार साथियों के साथ घर से निकला था. देर रात तक वापस नहीं लौटने के बाद हमलोग खोजबीन कर रहे थे. इसी दौरान गुरुवार दोपहर में जानकारी मिली कि सनोज का शव नदी किनारे पड़ा है इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर एसडीपीओ सतीश सुमन, थानाध्यक्ष आलोक कुमार, एसआई सतीश कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंचे व शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गये. सनोज की मौत की खबर सुनने ही उसके घर में कोहराम मच गया. उसकी पत्नी नीतू देवी, मां का रो-रो कर बुरा हाल है. रोते-रोते दोनों बेहोश हो रही थी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सनोज अपराधी प्रवृत्ति का था और कई बार जेल भी जा चुका था. हाल के दिनों में ही वह जेल से छूट कर आया था. लक्ष्मीपुर थाना में उसके ऊपर छह मामला दर्ज है. इसे लेकर एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के महुआगढ़ निवासी सनोज कुमार का शव बरामद हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया. घटना को लेकर एसएफएल की टीम को बुलाया गया है. टीम ने मौके से कुछ साक्ष्य भी एकत्रित किया है. उन्होंने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है. जल्द ही मामले का उद्भेदन कर दिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










