मैजिक व बाइक की टक्कर में युवक घायल, सदर अस्पताल रेफर
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 11 Mar 2026 9:09 PM
थाना क्षेत्र के बाराजोर रेलवे फाटक के पास बुधवार अपराह्न मैजिक और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.
झाझा. थाना क्षेत्र के बाराजोर रेलवे फाटक के पास बुधवार अपराह्न मैजिक और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने डायल 112 को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को उठाकर रेफरल अस्पताल झाझा पहुंचाया. घायल की पहचान बाराजोर के धपरी गांव निवासी राजेंद्र मंडल के रूप में हुई है. अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. चिकित्सक डॉ कुमार राज ने बताया कि घायल को सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं. बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल जमुई रेफर किया गया है. हालांकि फिलहाल वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










