ट्रेन की चपेट में आने से निमारंग निवासी युवक की मौत
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 16 Mar 2026 8:35 PM
रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से सोमवार को एक युवक की मौत हो गयी.
झाझा. रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से सोमवार को एक युवक की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. मृतक की पहचान जिला मुख्यालय के निमारंग मोहल्ला निवासी शंकर राम का 32 वर्षीय पुत्र ललन राम के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि ललन राम अपनी पत्नी के साथ अपने ससुराल पश्चिम बंगाल के रानीगंज से वापस लौट रहा था. झाझा में ट्रेन रुकने के बाद वह विपरीत दिशा में दूसरे प्लेटफार्म पर रेलवे ट्रैक पार कर जाने लगा. इसी दौरान रेलवे लाइन पार करने के क्रम में गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गया. साथ चल रही पत्नी का रो -रो कर बुरा हाल है. रेल पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचन दिया है. और पोस्टमार्टम के बाद शव को देर संध्या को परिजनों को सौंप दिया है. थानाध्यक्ष मधुसूदन पासवान ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने शव को उठाकर प्लेटफार्म पर लाया. उसके बाद पोस्टमार्टम कराकर देर संध्या को परिजन को सौंप दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










