ePaper

महिलाओं व किशोरियों ने मतदान करने की ली शपथ

Updated at : 16 Oct 2025 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं व किशोरियों ने मतदान करने की ली शपथ

विधानसभा क्षेत्र 241 जमुई के बूथ संख्या 140 पर गुरुवार को स्वीप कोषांग जमुई की ओर से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जमुई . विधानसभा क्षेत्र 241 जमुई के बूथ संख्या 140 पर गुरुवार को स्वीप कोषांग जमुई की ओर से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में महिलाओं और किशोरियों को मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी गयी. बाल विकास परियोजना कार्यालय, जमुई सदर की महिला पर्यवेक्षिका अनिता कुमारी ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सही सरकार बनाने के लिए हर नागरिक का वोट देना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि हर महिला अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों को भी मतदान के लिए प्रेरित करे, ताकि लोकतंत्र मजबूत हो सके. कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने शपथ ली कि वे स्वयं मतदान करेंगी और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करेंगी. इस अवसर पर सेविका शर्मिला कुमारी, आशा कुमारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं और किशोरियां मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन