ePaper

वज्रपात में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

Updated at : 14 Jul 2024 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
वज्रपात में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

गुरुवार को हो गयी थी वज्रपात की शिकार

विज्ञापन

सोनो. वज्रपात से गुरुवार को घायल हुई थाना क्षेत्र के भेलवा गांव निवासी महिला की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी. वज्रपात में घायल हुई भेलवा गांव निवासी मोहन यादव की पत्नी ललिता देवी (38) की गंभीर हालत को पटना ले जाया गया था, पर शनिवार को इलाज के क्रम में ही उसकी मौत हो गयी. पोस्टमार्टम के बाद शनिवार शाम को ललिता देवी का शव भेलवा गांव पहुंचा. शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया. घटना के संदर्भ में परिवार के सदस्यों ने बताया कि गुरुवार को ललिता देवी खुद बनायी बीड़ी को लेकर संबंधित बीड़ी संवेदक के पास अगहरा पैदल जा रही थी. भेलवा काली मंदिर के समीप पहुंचते ही हल्की बारिश के बीच हुए वज्रपात से वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. आनन-फानन में घायल महिला को स्थानीय स्तर पर इलाज कराने के बाद सदर अस्पताल जमुई ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. घायल ललिता को इलाज के लिए पटना स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गयी. ललिता की मौत के बाद उसके चार छोटे-छोटे बच्चे समेत परिवार के अन्य सदस्य शोक में हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन