रंगोली बना व दीये जलाकर वोटरों को किया जागरूक

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप कोषांग जमुई के निर्देशन में रविवार को सोनो प्रखंड के केशोफरका पंचायत में अनोखा अभियान चलाया गया.
जमुई . बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप कोषांग जमुई के निर्देशन में रविवार को सोनो प्रखंड के केशोफरका पंचायत में अनोखा अभियान चलाया गया. पंचायत की सेविका-सहायिकाओं ने रंगोली बनाकर व दीप प्रज्वलित कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया. कार्यक्रम के दौरान दीपों की रोशनी और रंग-बिरंगी रंगोलियों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि आपके एक वोट से लोकतंत्र मजबूत होता है, और शत-प्रतिशत मतदान से देश का भविष्य भी रोशनी से जगमग होगा. सेविकाओं ने लोगों से अपील की कि आगामी 11 नवंबर को हर मतदाता अपने घर से मतदान केंद्र तक जाये और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें. कार्यक्रम के माध्यम से यह भी बताया गया कि एक जागरूक मतदाता ही सशक्त लोकतंत्र की नींव है. ग्रामीण महिलाओं और युवाओं ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मतदान को अपना अधिकार और कर्तव्य बताया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




