ePaper

वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है

Updated at : 16 Oct 2025 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है

विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जमुई जिले में मतदाता जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है.

विज्ञापन

जमुई . विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जमुई जिले में मतदाता जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है. गुरुवार को चकाई प्रखंड की प्रांची पंचायत में दिलखुश जीविका महिला ग्राम संगठन की दीदियों ने बैठक के उपरांत मतदान को लेकर शपथ ली और रंगोली बनाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया. बिहार में मतदान की तारीख घोषित होते ही जमुई की जीविका दीदियां मतदाता जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने में जुटी हैं. स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ये महिलाएं अपनी बैठकों में चर्चा करने के साथ-साथ हाथों पर मेहंदी से “वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है” और “मतदान मेरा अधिकार” जैसे नारे लिखकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर रही हैं. इसी क्रम में बरहट प्रखंड के कैरीबांक में देवंती जीविका मित्र के नेतृत्व में गंगा और संतोषी स्वयं सहायता समूह की दीदियों ने शपथ ली, जबकि क्रांति जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ की महिलाओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों से मतदान करने की अपील की. वहीं गूगलडीह में आयोजित क्लस्टर मीटिंग के दौरान भी जीविका दीदियों ने मतदान को लेकर शपथ ली. अलीगंज प्रखंड के इस्लामनगर स्थित ज्ञान गंगा जीविका महिला ग्राम संगठन की दीदियों ने भी रंगोली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया और मतदान को लोकतंत्र का उत्सव बताते हुए सभी पात्र मतदाताओं से शत-प्रतिशत मतदान की अपील की. ज्ञात हो कि जमुई जिले में 11 नवंबर 2025 को मतदान होना है. इसके मद्देनजर जिले के सभी दस प्रखंडों की जीविका दीदियां अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाता जागरूकता का अभियान चला रही हैं, ताकि इस बार कोई भी मतदाता वोट देने से वंचित न रह जाए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन