क्लासरूम में सोते शिक्षक का वीडियो वायरल

बीईओ ने मामले में कहा, होगी कार्रवाई
खैरा. प्रखंड क्षेत्र के भंडरा स्कूल में एक शिक्षक का क्लास रूम में सोते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. शिक्षक का नाम मुकेश कुमार है, जो भंडरा स्कूल में पदस्थापित हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि मुकेश कुमार क्लासरूम में दो बैंच को जोड़कर सो रहे हैं, जबकि उनके कानों में इयरफोन लगा हुआ है. जब वीडियो बनाने वाला शख्स क्लास रूम में प्रवेश करता है, तो वहां बैठे एक अन्य शिक्षक मुकेश कुमार को जगाने की कोशिश करते हैं. इस पर हड़बड़ाकर उठते हुए मुकेश कुमार कान से इयरफोन निकालते हैं. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है. हालांकि प्रभात खबर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मुकेश कुमार का रवैया हमेशा ऐसा ही रहता है. वह अक्सर क्लासरूम में बच्चों को पढ़ाने के बजाय सोते रहते हैं. ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि मुकेश कुमार बच्चों के साथ बुरा व्यवहार करते हैं. ग्रामीणों ने कहा कि तीन वर्षों से मुकेश कुमार इसी विद्यालय में पदस्थापित हैं और उनकी कार्यशैली इसी प्रकार की रही है.
बोले बीईओ :
खैरा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी महेश कुमार ने कहा कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली है. शिक्षक मुकेश कुमार से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा और अगर उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया, तो उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारियों को लिखा जाएगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




