झाझा में रेल ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव, ट्रेन से गिरने की आशंका

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 09 Jun 2026 7:13 PM

विज्ञापन

किउल-जसीडीह रेलखंड पर झाझा स्टेशन के समीप कानन गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया.

विज्ञापन

जमुई. किउल-जसीडीह रेलखंड पर झाझा स्टेशन के समीप कानन गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया. शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गयी और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गयीं. जानकारी के अनुसार, कानन गांव के समीप अप रेलवे लाइन पर पोल संख्या 371/19 और 371/20 के बीच एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही झाझा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी. बताया जाता है कि शव बीते सोमवार की देर रात करीब एक बजे बरामद किया गया. प्रारंभिक जांच में युवक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला किसी चलती ट्रेन से गिरने का प्रतीत हो रहा है. हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. मंगलवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. घटना के बाद रेलवे ट्रैक के आसपास रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है. वहीं पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. मृतक की पहचान और घटना के कारणों को लेकर रहस्य बरकरार है. झाझा पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी युवक के लापता होने की जानकारी हो तो तत्काल थाना से संपर्क करें, ताकि शव की पहचान कर परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन