टाई ब्रेकर में वर्धमान ने जीता फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब

Updated at : 15 Mar 2026 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
टाई ब्रेकर में वर्धमान ने जीता फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब

जिले में आयोजित प्रतिष्ठित ब्लैक डायमंड फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को बेहद रोमांचक माहौल में खेला गया.

विज्ञापन

जमुई. जिले में आयोजित प्रतिष्ठित ब्लैक डायमंड फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को बेहद रोमांचक माहौल में खेला गया. फाइनल मैच में ब्लैक डायमंड जमुई और बर्धमान की टीम आमने-सामने थीं. निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, जिसके बाद मैच का फैसला ट्राइब्रेकर के माध्यम से हुआ. ट्राइब्रेकर में वर्धमान की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया. मैच के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, जिससे मैदान में मौजूद हजारों खेल प्रेमी उत्साह से झूम उठे. फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि ब्लैक डायमंड एजुकेशन ग्रुप के संस्थापक अनिल सिंह थे. उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है. ऐसे आयोजन से क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है. मैच में रेफरी की भूमिका रौशन कुमार गुप्ता, ओम प्रकाश शर्मा, विनीत कुमार और विकास कुमार ने निभाई. उन्होंने निष्पक्षता के साथ पूरे मैच का संचालन किया.इस अवसर पर जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष रवि सिंह, शिवशंकर तांती, सचिव कुंदन सिंह, संयुक्त सचिव सुदर्शन सिंह, अक्षय कुमार, कोषाध्यक्ष ललन कुमार, भावानंद जी, अजय सिंह, अमित कुमार शर्मा, मिथुन कुमार, दीपा कुमारी और फूल कुमारी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. फाइनल मुकाबले को देखने के लिए हजारों की संख्या में खेल प्रेमी मैदान में जुटे थे. पूरे मैच के दौरान दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था. टूर्नामेंट के सफल आयोजन को लेकर आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों और खेल प्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त किया.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन