अज्ञात स्कॉर्पियो ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, चालक घायल

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 27 May 2026 6:28 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के चकाई-जमुई मुख्य मार्ग पर बुधवार की सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात स्कॉर्पियो ने सब्जी लदे ई-रिक्शा में टक्कर मार दी.

विज्ञापन

चकाई. थाना क्षेत्र के चकाई-जमुई मुख्य मार्ग पर बुधवार की सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात स्कॉर्पियो ने सब्जी लदे ई-रिक्शा में टक्कर मार दी. इस कारण हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. टक्कर के बाद स्कॉर्पियो चालक गाड़ी लेकर गिरिडीह की ओर फरार हो गया. घटना बीड़ी मजदूर कार्यालय के समीप की है. बताया जाता है कि चकाई मस्जिद मोड़ निवासी मो तनवीर उर्फ तारो अपना ई-रिक्शा में सब्जी लादकर चकाई से बटिया बाजार जा रहा था. इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ई-रिक्शा में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा पलट गया और सब्जी सड़क पर बिखर गयी. हादसे में चालक मो तनवीर के पैर में गंभीर चोटें आयी हैं. स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकाई पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कॉर्पियो का नंबर स्पष्ट नहीं हो सका. हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर तेजी से गिरिडीह की तरफ भाग निकला. सूचना पर चकाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा को जब्त कर लिया. थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने बताया कि अज्ञात स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. जल्द ही स्काॅर्पियो को जब्त कर लिया जायेगा. घायल के स्वजनों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन