नागी डैम से एक महिला का शव बरामद, छानबीन में जुटी पुलिस
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 27 May 2026 6:41 PM
थानाक्षेत्र के नागी डैम में एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. कुछ लोगों द्वारा पानी में शव उपलाता देखे जाने के बाद हो-हल्ला मचाया गया.
झाझा. थानाक्षेत्र के नागी डैम में एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. कुछ लोगों द्वारा पानी में शव उपलाता देखे जाने के बाद हो-हल्ला मचाया गया. इसके बाद लोगों की भीड़ उक्त स्थल पर जुट गयी. लोगों ने अविलंब घटना की जानकारी 112 नंबर पुलिस टीम व थाना को दी. इसके बाद एसएचओ लालबहादुर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, पूजा कुमारी दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को बाहर निकालकर जांच पड़ताल में जुट गयी. शव की पहचान रानीकुरा गांव निवासी नागेश्वर मंडल की 60 वर्षीय पत्नी देवंती देवी के रूप में हुई है. बताया गया कि महिला किसी बात पर नाराज होकर घर से निकली थी. उसके बाद परिजन उसकी खोजबीन में जुट गये, लेकिन काफी देर तक महिला का कुछ पता नहीं चला. इसके बाद किसी ने डैम में महिला का शव देखकर हो- हल्ला किया. परिजनों को सूचना मिलते ही शव से लिपटकर परिजन रोने लगे. थानाध्यक्ष ने बताया कि एक महिला का शव नागी से बरामद हुआ है. छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










