पतौना चौक पर मृत वृद्ध की हुई पहचान

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 27 May 2026 6:31 PM

विज्ञापन

जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र के पतौना चौक पर बीते मंगलवार की शाम मृत मिले अज्ञात वृद्ध की पहचान बुधवार सुबह कर ली गयी.

विज्ञापन

जमुई. जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र के पतौना चौक पर बीते मंगलवार की शाम मृत मिले अज्ञात वृद्ध की पहचान बुधवार सुबह कर ली गयी. मृतक की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के कोरवाडीह गांव निवासी सुगदेव तांती (90 वर्ष) के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि सुगदेव तांती इलाज कराने जमुई आए थे. इलाज के बाद वह अपने एक रिश्तेदार से मिलने पतौना जा रहे थे. इसी दौरान पतौना चौक पर अचानक बेहोश होकर गिर पड़े, जिसके बाद उनकी मौत हो गयी. परिजनों के अनुसार, मोबाइल पर खबर चलने के बाद उन्हें घटना की जानकारी मिली. सूचना मिलते ही परिवार के लोग सदर अस्पताल पहुंचे. वृद्ध की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और सभी का रो-रोकर बुरा हाल था.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन