लंबे समय से फरार दो वारंटी गिरफ्तार

फरार चल रहे दो वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया.
चंद्रमंडीह. पुलिस द्वारा फरार वारंटियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत बीते सोमवार की देर रात छापेमारी कर वर्ष 2013 के एक पुराने मामले में फरार चल रहे दो वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वारंटी फूलों यादव और जागेश्वर पासवान दोनो साकिन गोंदलीटांड अपने घर पर मौजूद है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए देर रात उसके आवास पर दबिश दी और उसे हिरासत में ले लिया. गिरफ्तार वारंटी पिछले काफी समय से न्यायालय की कार्यवाही से बच रहा था जिसके कारण उसके विरुद्ध वारंट जारी किया गया था. गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




