डायन का आरोप लगाकर किया मारपीट

डायन का आरोप लगाकर किया मारपीट
झाझा. थानाक्षेत्र के धमाना गांव निवासी रंजू देवी ने अपने ही गांव के कुछ लोगों के विरुद्ध थाना में आवेदन देकर डायन का आरोप लगाकर मारपीट करने पर प्राथमिकी दर्ज कराई है. महिला ने बताई कि गांव के ही बबिता देवी, सुभाष यादव, सरिता देवी, अवधेश यादव समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घर पर आकर गंदी-गंदी गाली देते हुए डायन का आरोप लगाया. जिसपर मैंने पूछा तो सुभाष और बबिता ने अपनी बेटी की तबियत खराब होने का कारण मुझ पर लगाया. जिसका विरोध किया तो उक्तलोगों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान जान मारने की कोशिश किया. हो-हल्ला करने पर ग्रामीण एकजुट हुए तो उनलोगों के चंगुल से मुझे बचाया गया. थानाध्यक्ष एलबी सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










