Muzaffarpur: बेकाबू बस ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, कई घायल

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur bus accident e-rickshaw damaged bairiya bus stand

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा.

मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार बस ने ई-रिक्शा को रौंद दिया. हादसे में पांच लोग घायल हो गए, एक की हालत गंभीर है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Muzaffarpur News: अहियापुर थाना क्षेत्र के बैरिया बस स्टैंड के पास आदर्श ग्राम के समीप शनिवार को एक बेकाबू बस ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी. हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत पांच लोग घायल हो गए, जिनमें चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है.

ई-रिक्शा चालक की हालत गंभीर

घायल चालक की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है. उसे गंभीर स्थिति में जीरोमाइल स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अन्य घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में जारी है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जीरोमाइल की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से गुजर रहे ई-रिक्शा को सीधे टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग सड़क पर गिर पड़े.

बस चालक मौके से फरार

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी. घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई.

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलने पर अहियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बस को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और फरार चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है.

मुजफ्फरपुर से सुमित की रिपोर्ट

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन