बालू उठाव के लिए मुख्य सड़क पर ट्रकों की लगी कतार से परेशानी
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 14 Mar 2026 10:01 PM
ट्रक से गिरे बालू से छोटे वाहनों के दुर्घटना की रहती है आशंका
सोनो. एनएच 333 जमुई चकाई मार्ग पर सोनो के समीप बालू ढुलाई करने वाले ट्रकों से आम लोगों की परेशानी बढ़ रही है. जुगाड़ी घाट जाने के लिए मुख्य सड़क से जहां मोड़ है, वहां से काफी दूरी तक ट्रक से गिरा बालू सड़क किनारे बिखरा हुआ है. इस बिखरे बालू के कारण छोटे वाहन व बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है. वहीं इस मोड से काफी दूरी तक बालू लोड करने वाले ट्रकों की लंबी कतार सड़क पर लगने से भी यातायात भी प्रभावित होता है. सड़क के एक तरफ काफी दूरी तक ट्रकों के खड़े किये जाने से एनएच के उस जगह पर जब दोनों ओर से भारी वाहन गुजरते हैं, तो चालकों को काफी दिक्कत होती है. शनिवार को भी यहां ट्रकों की लंबी कतार लगी रही. इससे वहां से गुजरने वाले अन्य वाहन चालकों को परेशानी हुई जबकि बिखरे बालू के कारण फिसलने से एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त होते होते बची. बालू ढुलाई करने वाले भारी वाहनों के कारण सोनो चौक पर भी प्रायः जाम की स्थिति भी बन जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










