भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 31 Mar 2026 9:28 PM
प्रखंड के सरौन भाजपा मंडल की ओर से मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
चकाई. प्रखंड के सरौन भाजपा मंडल की ओर से मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ विधानसभा प्रभारी गोपाल कृष्ण संयोजक रजीत सिंह सहित अन्य के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया. प्रशिक्षण सत्र में प्रशिक्षक जिला उपाध्यक्ष संतु यादव, जिला मंत्री शालिग्राम पांडेय, जिला प्रवक्ता धर्मवीर आनंद, प्रखंड महामंत्री अमित कुमार दुबे, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अमरनाथ तिवारी ने संगठन के सिद्धांत, इतिहास, संघर्ष, कार्यशैली, पार्टी संविधान और सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी. प्रशिक्षकों ने बताया कि यह प्रशिक्षण महाभियान 17 अप्रैल तक चलेगा. इस दौरान विभिन्न मंडलों में नियुक्त प्रशिक्षक अलग-अलग प्रखंडों में जाकर कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती के लिए प्रशिक्षित करेंगे. मौके पर चकाई भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की मूल विचारधारा से जोड़ना तथा सरकार की योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें आमजन और संगठन के बीच सेतु के रूप में तैयार करना है. इस दौरान सरौन मंडल अध्यक्ष नकुल यादव, धीरज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










