घर से टोटो चोरी, प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 30 Mar 2026 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
घर से टोटो चोरी, प्राथमिकी दर्ज

थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है. ताजा मामला गोला गांव का है, जहां बीते रविवार की रात घर के बाहर खड़ा एक टोटो की चोरी हो गयी.

विज्ञापन

चकाई. थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है. ताजा मामला गोला गांव का है, जहां बीते रविवार की रात घर के बाहर खड़ा एक टोटो की चोरी हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित कुंदन चौधरी ने बताया कि उन्होंने एक वर्ष पूर्व किस्त पर टोटो खरीदा था, जिसका अब तक फाइनेंसर द्वारा नंबर भी जारी नहीं किया गया था. रोज की तरह रविवार को भी वह दिनभर टोटो चलाने के बाद रात में अपने घर के बाहर वाहन खड़ा कर सो गये. सोमवार अहले सुबह उनके पिता भूटु चौधरी जब घर से बाहर निकले, तब टोटो गायब पाया गया. इसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन टोटो का कोई सुराग नहीं मिल सका. घटना को लेकर पीड़ित ने चकाई थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गयी है और जल्द ही चोरी का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है. गौरतलब है कि हाल के दिनों में क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है, जिससे स्थानीय लोगों में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है. लोगों ने पुलिस प्रशासन से गश्ती बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन