मैराथन दौड़ में चौरा निवासी टिंकू अव्वल
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 15 Mar 2026 9:23 PM
नगर परिषद क्षेत्र के बाबूबांक टोला से लेकर रेलवे स्टेशन क्लब मैदान तक रविवार सुबह मैराथन का आयोजन किया गया.
झाझा. नगर परिषद क्षेत्र के बाबूबांक टोला से लेकर रेलवे स्टेशन क्लब मैदान तक रविवार सुबह मैराथन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य पार्षद संजय यादव, उपमुख्य पार्षद विपिन कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता राजीव कुमार यादव उर्फ गुड्डू यादव ने किया. उक्त मैराथन में लगभग 60 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. आयोजक रमन केसरी ने बताया कि झाझा में यह पहली बार कराई जा रही है. मैराथन में चौरा गांव निवासी टिंकू कुमार प्रथम, हरदी मोर निवासी संतोष कुमार द्वितीय जबकि हरदी मोर निवासी विकास कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया. तीनों प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा नगद पुरस्कार दिया गया. जिसमें प्रथम पुरस्कार पांच हजार रुपया, द्वितीय पुरस्कार तीन हजार, तीसरा पुरस्कार एक हजार रुपया दिया गया. जबकि प्रतियोगिता में शामिल सभी लोगों को प्रशस्ति पत्र दिया गया. नगर परिषद अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि झाझा के लिए यह बहुत ही अच्छी पहल है. आयोजकों को साधुवाद दिया है. कार्यक्रम में मौजूद सामाजिक कार्यकर्ता गुड्डू यादव ने कहा कि युवाओं में उत्साह और जोश को देखते हुए यह कार्यक्रम की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है. उन्होंने आयोजकों के अलावा प्रतिभागी में शामिल सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हुए जीवन में आगे बढ़ने का आशीर्वाद भी दिया है. मौके पर नगर परिषद उपाध्यक्ष विपिन कुमार, मंटू गुप्ता, पिंकू बरनवाल, इतु झा, विजय कुमार राम, डिगु रावत, रंजन कुमार अकेला, ईश्वर यादव समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










